Live Khabar 24x7

CG Politics : कांग्रेस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का हमला, कहा – लोस चुनाव में कांग्रेस ने झूठ और अफवाहों का सहारा लिया

June 24, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

पेंड्रा। CG Politics : कैबिनेट और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पेंड्रा दौरे पर है। जहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिसके बाद मंत्री जायसवाल ने कलेक्टर कार्यलय में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की। इस दौरान होने कोरबा संसदीय क्षेत्र की भाजपा की हार को सामान्य हार बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद चार चुनाव हुए हैं, जिनमें अलग-अलग चुनाव परिणाम सामने आए हैं।

इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने झूठ का सहारा लिया, कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्र में आरक्षण खत्म होने की बात की जबकि महिलाओं के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा किए जाएंगे ऐसा बोलकर झूठ और अफवाहों का सहारा लिया जिसके कारण चुनाव में भाजपा की हार हुई।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होगी साथ ही मरवाही में 100 बिस्तर का चिकित्सालय खोला जाएगा, तो वहीं बलौदा बाजार की घटना को लेकर भूपेश बघेल द्वारा लगाया गया आरोप जिसमे निर्दोष और कांग्रेसियों को पुलिस पकड़ रही है को लेकर जायसवाल ने खारिज करते हुए कहा कि विभिन्न सूचना तंत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है किसी भी निर्दोष को नहीं पकड़ा जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all