रायपुर। CG Politics : कांग्रेस के कामको भाजपा रेवड़ी बताती हैँ औऱ अडानी को बाटी हुई रेवाड़ी के बारे में बोलने से डरते है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में आत्मानंद स्कूल खोले है। प्रदेश की संस्कृति को बचाने माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। केंद्र सरकार प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का काम किया है। धान खरीदी के माध्यम से प्रदेश के किसानों के साथ न्याय किया गया जाएगा।
रेवड़ी-रेवड़ी करने वाले रेवड़ी बाटने का काम करती है। किसानों की हित को अगर भाजपा रेवड़ी मानती हैँ। तो प्रदेश में अब रेवड़ी बाटेंगे औऱ कांग्रेस सरकार बाटेंगे आप रेवड़ी का हिसाब दीजिये। आप अपने मित्रों को बाटने वाली रबड़ी का हिसाब दीजिये। ये बातें आज कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनाते ने रायपुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ का चुनाव मुहाने पर है तो सरकार अपने अपने रिपोर्ट कार्ड पर जनता से वोट मांग रही है और हमारी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से जुमलों की रही है। फेकने में मोदी जी और उनके परम चेले अमित शाह जी का तो कोई जवाब ही नहीं पर इस चुनाव की सारी लड़ाई अंततोगत्या रेवड़ी और खड़ी पर आ कर टिक गई है।
हमने गरीब, शोषित, दलित आदिवासियों के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया तो उसको गोदी जी रेवड़ी बताते हैं। उन्होंने अडानी के लिए दिन रात मेहनत की लेकिन उस रबड़ी पर चर्चा नहीं करते। दो मिनट में आपको पहले कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ गिना देते हैं।
• 40 लाख लोग गरीबी की सीमा रेखा से ऊपर आये
• 44 लाख परिवारों का बिजली बिल हाफ होने से 4000 करोड़ का फायदा मिला
•6.5 लाख किसानों को 10,200 करोड़ की निःशुल्क बिजली दी
•55,000 नौकरियां दी गई
•5 लाख रोजगार बनाये गए
*2018 के पहले मात्र 12 लाख किसान धान बेचने के लिए रजिस्टर होते थे अब करीब 25 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं
•तमाम कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 1.75 लाख करोड़ लोगों के खाते में सीधे डाले
•700 से ऊपर स्वामी आत्मानंद विद्यालय बनवाए
•मेडिकल कॉलेज 7 से बढ़कर 11 हुए 3 निजी कॉलेज, 4 और खुलेंगे
• MBBS की सीटें दोगुनी हो गई
• कौशल्या माता मंदिर का जीर्णोद्धार किया
•राम वन गमन पथ बनवाया
और इस दौरान केंद्र सरकार ने सिर्फ और सिर्फ रोडा लगाने का काम किया। यहाँ तक कि
सरकार की ज्यादा दाम पर धान खरीदने की पहल को भी रोकने में कोई कसर नही छोड़ी गई।
लेकिन हम भी कम नहीं है. तू डाल डाल तो मैं पात पात। मोदी सरकार ने ऑर्डर निकाल कर
कहा कि अगर कोई सरकार MSP से ज्यादा पर धान खरीदेगी तो केंद्र सरकार के पूल में तो नहीं
खरीदा जायेगा, इसीलिए हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सीधे किसानों के
खाते में अतिरिक्त पैसा डाला। लेकिन इस सरकार की कुत्सित हरकतों का अंदाजा आप इससे लगाइए कि केंद्र सरकार ने 8. MT चावल खरीदने का वादा किया जिसको बाद में 61 MT कर दिया गया और यही वो लोग हैं जिन्होंने कर्नाटका की हमारी सरकार को 35 MT चावल देने से मना कर दिया।
रेवड़ी रेवढी चीखने वाले अडानी के लिये लगातार खड़ी परोसी है। बस्तर में एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट को अडानी जी को सौंपने की पूरी तैयारी के बावजूद अब कहा जा रहा है ऐसा नहीं होगा। तो फिर वित्त मंत्रालय की विनिवेश वेबसाइट पर अभी तक इसका नाम क्यों है। याद रखियेगा यह वही चुनावी जुमला है जिनकी बौछार करके प्रधानमंत्री जी खुद उनके बारे में अगले पल ही भूल जाते हैं!
लेकिन अगर गरीबों शोषितों आदिवासियों किसानों के लिए काम करना और उनकी मलाई करना रेवड़ी बाँटना है तो रेवड़ियाँ और बँटनी चाहिये इसीलिए हमारा वचन है कि • कांग्रेस सरकार हर किसान का एक बार फिर से कर्जा माफ करेगी। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी, 17.5 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनायेंगे, 5 सालों में 15 लाख लोगों को रोजगार के लिए रोजगार मिशन लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा जातिगत जनगणना कर लोगों को उनका हक दिया जाएगा। आबादी के अनुपात में बनाए गए आरक्षण संशोधन विधेयक के 76 प्रतिशत आरक्षण को लागू किया जाएगा। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बिजली बिल हाफ योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।
रेवड़ी कह कर सरकार के दायित्वों और लोकहित की योजनाओं का अपमान करने वाले राजनैतिक छींटाकशी नहीं कर रहे बल्कि उन लोगों का तिरस्कार कर रहे हैं, जिनके लिए हमारी सरकार ने ये काम किए हैं। और वो वोट देते समय इसका सूत समेत जवाब देंगे।