CG Rape Case : हवसी जीजा की घटिया करतूत, नाबालिग साली के साथ जंगल में किया दुष्कर्म, फिर बोला किसी को बताया तो जान से मार दूंगा
August 6, 2024 | by Nitesh Sharma
गोबरा नवापारा। CG Rape Case : रायपुर के गोबरा नवापारा में जीजा-साली के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां 13 वर्षीय नाबालिग को उसके जीजा ने हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद किसी को घटना के बारे में बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी मुताबिक, सोमवार सुबह पीड़िता अपने घर से स्कूल के लिए निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। छुट्टी के बाद परिजनों ने बच्ची को ढूंढना शुरू करकिया। जिसके बाद पीड़िता और आरोपी चंपारण जंगल में मिले। इस दौरान परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने बताया कि जीजा ने उसे स्कूल जाते समय चंपारण घुमाने ले जाऊंगा कहकर, बाइक में बिठाकर चंपारण जंगल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे जान से मार डालेगा।
इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
RELATED POSTS
View all