CG Suicide Case : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, कीटनाशक खाकर दे दी जान, जंगल में मिली लाश…
June 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायगढ़। जिले में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली हैं। दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। दोनों की लाश जंगल मिली। युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। जंगल में लाश मिलने से सनसनी मच गई। दोनों का शव जमीन में पड़ा मिला। मामले में परिजनों से पूछताछ भी जारी है।
Read More : Suicide : KTU की छात्रा ने किया सुसाइड, इस वजह से दे दी जान
जानकारी के मुताबिक, घटना खरसिया थाना क्षेत्र के जोबी चौकी की है। ग्राम फरकानारा डोमनारा के रहने वाले चंद्रशेखर राठिया 23 वर्ष का प्रेम प्रसंग जमुना राठिया 22 वर्ष से था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लड़के के पिता शादी की बात को लेकर लड़की वालों के घर भी गए थे, पर लड़की के पिता ने बाद में बात करते है कहते शादी की बात को टाल दिया था।
ये बात प्रेमी जोंड़े को पता चलने पर दोनों बहुत निराश हुए थे। बताया जा रहा हैं कि शायद इसी के चलते दोनों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।
RELATED POSTS
View all