CG Suicide : BBNL के GM ने किया सुसाइड, ऑफिस से बरामद हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस
May 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
दुर्ग। CG Suicide : दुर्ग जिले से बड़ा मामला सामने आया है। BBNL के GM ने फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया है। इस खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने दफ्तर में ही फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामलें की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। भारत ब्रॉडबैंड नेटवर्क लिमिटेड के जनरल मैनेजर सतीश कुमार साहू ने फांसी लगा ली। सतीश की लाश ऑफिस में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकरी सामने आते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई भी नहीं सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल इस पूरे मामले में मोहन नगर पुलिस विवेचना कर रही है।
RELATED POSTS
View all