Live Khabar 24x7

CG Suicide : दोस्त को थमाया पर्स, घड़ी, मोबाइल, फिर शिवनाथ नदी में कूदकर की खुदकुशी, शव तलाशने में जुटी पुलिस और SDRF

September 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। CG Suicide : दुर्ग की शिवनाथ नदी पर बने पुल में लगातार घटनाएं और हादसे बढ़ते रहे है। जहां कल एक वाहन पुल से निचे गिर गई थी, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। जिसकी सूचना मिलती ही मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि सब इतना अचानक से हुआ की पास मौजूद युवक भी कुछ न कर सका।

पूरा मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। यहां बुधवार की रात बोरसी निवासी उमाकांत साहू अपने दोस्त कुणाल के बर्डे पार्टी के लिए खाना खाने दुर्ग राजनांदगांव बाईपास पर हमर ढाबा में गया हुआ था। बर्थडे पार्टी खत्म होने पर सभी लोग घर पहुंच गए, लेकिन एक नहीं पहुंचा।

Read More : CG Big News : पुलिस हिरासत में युवक की हुई मौत, परिजनों ने लगाया ये गंभीर आरोप…

CG Suicide : उमाकांत साहू घर के लिए कुणाल के साथ निकल गया। इस बीच उमाकांत शिवनाथ नदी के छोटे पुल के पास बाइक रोकता है। फिर अपने दोस्त कुणाल को पर्स, घड़ी, मोबाइल सौंपा फिर नदी से छलांग लगा दी।

CG Suicide : अचानक हुए घटनाक्रम से कुणाल सहम गया और इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया। रात अधिक होने के कारण रेस्क्यू को रोक दिया गया था। आज सुबह से नदी में शव की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस उमाकांत के दोस्त कुणाल से भी इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all