Live Khabar 24x7

CG Suicide : सर्वेंट क्वाटर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Suicide

 

दुर्ग। CG Suicide : दुर्ग जिले में जैन इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में बने सर्वेंट क्वाटर में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली है। जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं पुलिस मामलें की जांच में जुट गई है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुर्ग के वार्ड 17 शांतिनगर क्षेत्र स्थित फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फांसी लगा ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक फंदे पर झूल रहा था।

CG Suicide : उसने पानी की बाल्टी के ऊपर एक पत्थर रखा उसमें चढ़ा और टीन शेड की राड के सहारे फंदा बनाकर उसमें झूल गया। पुलिस ने तुरंत रस्सी काटकर युवक के शव को नीचे उतारा। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दुर्ग भेज दिया है।

यहां पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर दुर्ग वार्ड 17 के पार्षद देव नरायण चंद्राकर ने बताया कि संतोष मानपुर मोहला में कुमला गांव का निवासी था। घर में उसकी पत्नी दो बच्चियां और मां हैं। वो कमाने खाने के लिए दुर्ग आया था।

CG Suicide : यहां शांतिनगर इंडस्ट्रियल एरिया में जैन इंडस्ट्री नाम की फैक्ट्री के सरवेंट क्वार्टर में रहता था और वहीं काम करता था। फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने बताया कि उन्होंने संतोष को शुक्रवार सुबह 5-6 बजे तक क्वार्टर के पास बैठे देखा था। उसके बाद वो अपने कमरे गया और फांसी में झूल गया। उसने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल पाया है।

RELATED POSTS

View all

view all