Live Khabar 24x7

CG Train Cancel : त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, 8 ट्रेनों को किया गया रद्द, देखें लिस्ट

September 2, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Train Cancelled

 

रायपुर। CG Train Cancel : रेलवे ने फिर से रेल यात्रियों की त्योहारी सीजन में परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि श्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन पर अधोसंरचना विकास के तहत नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 17 से 26 सितंबर 2024 तक कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। अगर आप भी कही सफर पर निकलने वाले है, तो ये लिस्ट जरूर पढ़ लें।

रद्द होने वाली गाडियां

  •  18, 20, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  19, 22, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11753 रीवा- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  18, 21, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को इतवारी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11754 इतवारी- रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को चांदा फोर्ड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  19 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  •  18 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

RELATED POSTS

View all

view all