Live Khabar 24x7

CG Transfer Breaking : वाणिज्य कर विभाग में बड़ी संख्या में तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें पूरी सूची

January 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

CG Breaking

 

रायपुर। CG Transfer Breaking :

वाणिज्यक कर विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों का तबदला किया गया है। जारी आदेश अनुसार 21 अधिकारीयों को इधर से उधर किया गया है। जिसमें संयुक्त आयुक्त, राज्य कर उपायुक्त, राज्य कर संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, आयुक्त राज्य कर (मुख्यालय), सहायक आयुक्त राज्य कर शामिल हैं।

जारी हुए स्थांतरण आदेश में उन अधिकारीयों और कर्मचारियों का विशेष तौर पर स्थानंतरण किया गया, जो लंबे समय से एक ही जगह पर टिके हुए थे या उनके खिलाफ शिकायतें लगातार सामने आ रही थी। वहीं बेहतर काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है।

विभागीय मंत्री ओ.पी.चौधरी का कहना है कि, जीएसटी विभाग व्यापारियों के साथ ही आमजनों से जुड़ा विभाग है, अतः विभाग के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ तेज़ी लाने स्थानांतरण आदेश जारी किये गए हैं। जीएसटी विभाग द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी देने व्यापारियों के लिए कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर नियमों की जानकारी एवं इज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस सुनिश्चित करने भी विभाग को निर्देशित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभागीय कार्यों में और अधिक पारदर्शिता के साथ सुगमता लाने के मकसद से उक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

देखें आदेश :-

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News
 

RELATED POSTS

View all

view all