Live Khabar 24x7

CG Transfer Breaking : IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, प्रसन्ना आर. को सौंपा गया आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

August 28, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आदेश भी जारी किया गया है। इस आदेश के मुतबिक, नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने बिना विभाग के मंत्रालय पदस्थ किया गया है।

वहीं जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। पिछले दिनों ही नीलम नामदेव एक्का को बिलासपुर कमिश्नर बनाया गया था, अब उन्हें अचानक हटा दिया गया है। वहीं प्रसन्ना आर को आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि राजेंद्र कटारे को मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान बनाया गया है।

देखें आदेश :-

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all