Live Khabar 24x7

CG Vidhansabha Monsoon Session : राजिम में 2 करोड़ की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, विधायक साहू की मांग पर उपमुख्यमंत्री नें विधानसभा में की घोषणा

July 24, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Vidhansabha Monsoon Session

 

राजिम। CG Vidhansabha Monsoon Session : छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम को नई सौगात मिली है। दरअसल विधायक रोहित साहू ने विधानसभा के मानसून सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान राजिम नगर में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड की मांग को प्रमुखता से रखा। इसपर डिप्टी सीएम एवं नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री अरुण साव ने सदन से ही दो करोड़ रुपए राजिम के बस स्टैंड के लिए घोषणा कर दी।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विधायक रोहित साहू के ध्यानाकर्षण पर सदन में जानकारी देते हुए बताया कि, जल्द ही राजिम नगर में स्थल चयन कर दो करोड़ रुपए की लागत से भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, अधिक राशि की आवश्यकता पड़ने पर और भी राशि इस कार्य के लिए जारी की जाएगी। विधायक रोहित साहू ने पूरे नगर की जनता एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सदन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार प्रकट किया। दूसरी ओर राजिम में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड निर्माण की घोषणा होते ही नगर में उत्साह का वातावरण है तथा नगर की जनता ने विधायक रोहित साहू के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

RELATED POSTS

View all

view all