Live Khabar 24x7

CG Vidhansabha Monsoon Session : विधानसभा में गूंजा पीडीएस दुकानों से घटिया चना बांटने का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष ने दिया सैम्पल, खाद्य मंत्री बोले – जांच होगी

July 24, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Vidhansabha Monsoon Session

 

रायपुर। CG Vidhansabha Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। जहां फिर से विपक्ष ने लगातार पक्ष पर कई मुद्दों पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश के शासकीय राशन दुकानों से घटिया चना वितरण पर ध्यानाकर्षण किया। इस दुअरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने चटिया वितरण की जांच की घोषण की।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ध्यानाकर्षण के दौरान सदन में शासकीय राशन दुकानों से घटिया चना वितरण का मुद्दा उठाते हुए घटिया चना का सैंपल दिखाया। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य मंत्री से घटिया चना की जांच करने की मांग की। मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि चना बदला गया या नहीं, उसकी जांच होगी।

डॉ. महंत ने बताया कि कई जिलों में घटिया चना बांटा गया। चना उठाव के बाद उसे घटिया चना से बदला गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रकरण की विधायक दल से जांच की मांग की।

 

RELATED POSTS

View all

view all