Live Khabar 24x7

CG Voter Turnout Database : छत्तीसगढ़ में मतदाताओं का आंकड़ा जारी, प्रदेश में 21% युवा वोटर्स

August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Voter Turnout Database : चुनाव आयोग (Election Commission) ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मतदाताओं का आकंड़ा जारी किया है। जिसके अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल वोटरों की संख्या में वृद्धि होकर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच गई है। यह आंकड़ें राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CG CEO) रिनाबाबा साहेब कंगाले ने जारी किया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CEO कंगाले ने बताया कि राज्‍य की अनुमानित जनसंख्‍या 3 करोड़ 03 तीन लाख 80 हजार है। प्रथम चरण में अंतिम प्रकाशन इस वर्ष 5 जनवरी को किया गया था। तब 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार नौ वोटर थे। इनमें 97 लाख 26 हजार 783 पुरुष और 97 लाख 26 हजार 415 महिला व 811 तृतीय लिंग के थे।

Read More : CG News : CM भूपेश बघेल का ऐलान, प्रदेश में अगले साल से होंगे छात्रसंघ चुनाव, युवाओं में दौड़ी खुशी की लहर

CG Voter Turnout Database : 2 अगस्‍त की स्थिति में यह संख्‍या बढ़कर 1 करोड़ 96 लाख 40 हजार 430 पहुंच गई है। इसमें पुरुष वोटरों की संख्‍या 98 लाख 6 हजार 906, महिला वोटरों की संख्‍या 98 लाख 32 हजार 757 और तृतीय लिंग के वोटरों की संख्‍या 767 हो गई है।

इनमें युवाओं की संख्या इतनी

 CG Voter Turnout Database : CEO कंगाले ने जानकारी दी कि जनवरी 2023 में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 3 लाख 9 हजार 464 थी, जो बढ़कर 4 लाख 25 हजार 698 हो गई है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की संख्‍या 2 लाख 2 हजार 740 है। इनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है।

 

RELATED POSTS

View all

view all