CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन 9 जिलों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया जारी
June 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन और रात दोनों समय तापमान में वृद्धि होने का मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।
CG Weather Alert : मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों के लिए रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद जिले में भीषण लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, राज्य में 19 जून तक लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले 3 दिनो तक लोगों से गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 21 जून तक मानसून का बस्तर से प्रवेश होकर 24 जून तक रायपुर में पहुंचने की आशंका है।
RELATED POSTS
View all