CG Weather Alert : पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ प्रभावशील, दुर्ग, राजनांदगांव समेत इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी
June 23, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : पूरे छत्तीसगढ़ में आज मानसून प्रभावशील हो चुका है। जहां राजधानी समेत कई इलाकों में सुबह से बारिश हुई। जिसके बाद से आसमान में काले बादल छाए हुए है। दरअसल एक चक्रवती परिसंचरण आंतरिक ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर औसत समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर बीच स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जगहों पर 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। इसके बाद 26 जून से प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश के दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मानपुरमोहिा-अंबागढ़-चौकी, बस्तर, कोंडागााँव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.5 डिग्री रहा और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
RELATED POSTS
View all