Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के गरज-चमक की संभावना, अलगे 72 घटों के लिए अलर्ट जारी

June 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को आखिरकार मॉनसून ने एंट्री मार ली है। जिसके बाद आसमान से धूप छिप गई है और बारिश जैसे हालात बन चुके है। मौसम विभाग ने 72 घंटे के लिए रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

25 तारीख तक मानसून के पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाने के आसार हैं। बिपरजॉय तूफान ने मानसून को करीब 10 दिनों‌ तक दक्षिण भारत में रोके रखा था। तूफान कमजोर होते ही दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रबल हुई और मानसून आगे बढ़ा। इससे पहले, पिछले 24 घंटे से बस्तर के कई हिस्से में जमकर बारिश हो रही है।

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all