CG Weather Alert : रायपुर, दुर्ग समेत इन इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
July 22, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : सावन का पवित्र माह शुरू होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी में मानसून की बेहतर स्थिति बनी हुई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार हैं। बहरहाल राज्य के दक्षिणी में फ़िलहाल जमकर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। खासकर बस्तर संभाग इससे अधिक प्रभावित है। अब मौसम विभाग ने राजधनी रायपुर समेत 20 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटे में बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की टीएस के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
RELATED POSTS
View all