Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बिलासपुर समेत इन क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

May 29, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। नौपता में 45 डिग्री तापमान से लोगों को होने वाली परेशानी से राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, रायगढ़, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all