Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में सितंबर महीने में अगस्त के मुकाबले अधिक बारिश होने की संभावना है। मगर हरबार की तरह सावन में बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। हालांकि आज भी राजधानी में दोपहर 12 बजे बारिश हुई है। इस बीच अब मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में अगले दो तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के संभावना हैं। राज्य में अलग अलग स्थानों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक से दो स्थानों में आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। शेष हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश

CG Weather Alert : मौसम विभाग के जारी चेतवानी अनुसार, 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 31 अगस्त और 01 सितंबर को केरल में तथा 04 सितंबर 2023 को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की/मध्यम बारिश से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा 01 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

RELATED POSTS

View all

view all