CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में कांकेर समेत इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट किया जारी
July 17, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मॉनसून सक्रीय होने के बाद भी कई इलाकों में बारिश रुक रुककर हो रही है। जिससे कई उमस होने लगी है। लोगों को अच्छी बारिश का इन्तजार है। राजधानी रायपुर के साथ कुछ इलाकों में धूप निकली हुई है। हालांकि अगले दो दिनों तक परेश के कुछ इलाकों में बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
24 घंटे के लिए इन जिलों में अलर्ट
प्रदेश के कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व राजनांदगांव जिलों में एक- दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 48 घंटों में इन इलाकों में होगी बारिश
प्रदेश के सुकमा, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व बीजापुर जिलों में एक- दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए IMD रायपुर की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है।
RELATED POSTS
View all