Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन इन इलाकों में होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

July 31, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather

 

रायपुर। CG Weather Alert : प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज से शनिवार तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश का आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।

24 घंटे के लिए इन क्षेत्रों में अलर्ट

प्रदेश के जशपुर, बिरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, कांकेर बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई व मोहला-मानपुरअम्बागढ़ चौकी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

48 घंटे के लिए इन इलाकों में अलर्ट

प्रदेश के जशपुर, बिरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर व खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बलोदा, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

RELATED POSTS

View all

view all