CG Weather Alert : सूरजपुर, कोरिया समेत इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
July 10, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आज सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों में बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरिमिरी भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा में अधिकांश स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
RELATED POSTS
View all