Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : सरगुजा, बलरामपुर समेत इन इलाकों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

August 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather Update

 

रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में अब तक 793.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि रात को हो रही उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जलप्रपातों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहेे है। अगर आप भी रविवार और रक्षाबंधन की छुट्टी पर कही घुमने जानें की पलानिंग कर रहे है तो रिपोर्ट आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

24 घंटों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरलमरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़ व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इन  क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

RELATED POSTS

View all

view all