CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आगामी दो दिनों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
February 11, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ का मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। शनिवार को पूर्वी दिशा में हवा के बदलने का प्रभाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई वहीं न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार सुबह लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के थमने के बाद अब हवा की दिशा बदलने के साथ पूर्वी होते ही मौसम में बदलाव आया गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर सामान्य से 2 डिग्री कम रहने के साथ न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज से गिरेगा तापमान और बारिश की भी संभावना
दक्षिण छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी से हवा की दिशा में परिवर्तन होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 5-6 डिग्री की अगले तीन दिन में वृद्धि संभावित है। 11-13 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में और 12-14 फरवरी तक उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की सम्भावना है।
मौसम विभाग अनुसार, कबीरधाम और मुंगेली में एक से दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं जशपुर और आसपास के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
RELATED POSTS
View all