CG Weather News : प्रदेश के इन क्षेत्रों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
July 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज कई क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है। राजधानी में जहां सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं। वहीं कई जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में बलौदाबाजार, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरिया, महासमुंद, रायगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बादल से बिजली गिरने की संभावना है। बदले मौसम के बीच मौसम विभाग की ओर से भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
Read More : CG Weather Update : आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

17 जुलाई की सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के जशपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, बेमेतरा और क़रीबधाम जिलों में एक दी सतघनों पर भर्ती से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायपुर, बलोदाबाजर, दुर्ग और बस्तर जिलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबिरहदाम जिलों में एक दी स्थानों पर भारी से अति भरी वर्षा होने के आसार है।
साथ ही येलो अलर्ट जारी करते हुए सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में एक दो स्थानों -पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
RELATED POSTS
View all