CG Weather News : बढ़ते तापमान से लोग परेशान, अब प्री-मॉनसून आने तक नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने दी जानकारी
May 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather News : छत्तीसगढ़ में तापमान पिछले कुछ दिनों में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत से शायद ही मिल पाएगी। शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस एआरजी (सक्ती) का दर्ज किया गया। वहीं रविवार को भी मौसम में गर्मी रहेगी। अब प्री-मॉनसून आने पर ही मौसम बदलने के आसार है।
CG Weather News : मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा की जानकारी अनुसार, राजधानी में पिछले वर्ष मई में पड़ी गर्मी और इस बार की गर्मी में बहुत कम फर्क है। वहीं तापमान में बदलाव पूर्ण रूप से प्री-मॉनसून के बाद ही देखने को मिलेंगे। हालांकि अबतक लू चलने की संभावना जताई नहीं की गई है। लेकिन गर्म व शुष्क हवाओं के थपेड़ों से लू जैसे हालात बन गए हैं।
CG Weather News : लोगों को अब राहत सीधे जून के महीने में मिल सकती है। जो कि प्री मॉनसून पर निर्भर करता है। अगर प्री मॉनसून आने में देरी होती है तो गर्मी कुछ दिनों के लिए ओर देखने को मिलेगी। रायपुर में रविवार को पारा सीधा 2 डिग्री बढ़ा। अंबिकापुर, पेंड्रा व दुर्ग समेत सभी जिलों में पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है। अगले 3 दिनों तक गर्मी का ऐसा ही प्रकोप झेलना पड़ सकता है। जो इस सीजन में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान है।
CG Weather News : मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। नमी नहीं रहने के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।
RELATED POSTS
View all