Live Khabar 24x7

CG Weather : चिलचिलाती गर्मी से लोग फिर होंगे परेशान, अगले दो दिन तक प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

Raipur : CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर संभावना जताई है। इस वकत सबसे ज्यादा धूप बिलासपुर संभाग में देखने को मिल रही है। फिलहाल पूरे प्रदेश में भारी गर्मी पड़ रही है।

अगले 24 घंटों में

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे में तापमान 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक तापमान बढ़ेगा लेकिन इसके बाद विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि दक्षिण छत्तीसगढ़ यानि बस्तर संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के सबसे गर्म शहरों का तापमान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में सबसे ज्यादा 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। इसके बाद बलौदा बाजार में 44.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रायगढ़ जिले का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी रायपुर का टेम्प्रेचर 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

साथ ही राजनांदगांव में भी लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस है। महासमुंद जिले में भी पिछले दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। यहां का टेम्प्रेचर 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में दुर्ग 42.2 डिग्री और बिलासपुर जिले में 42 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीजापुर 42.3 डिग्री, नारायणुपर में 40.2 और दंतेवाड़ा जिले में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all