CG Weather : रायपुर समेत इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी
February 27, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने चार संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरजुगा संभाग के जिले में हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही मौसम में नमी की मात्रा बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मीडिया जानकारी अनुसार, रायगढ़ में मंगलवार के रात 8 बजे गरज चमक के साथ बारिश जारी है।
अगले 5 दिन के लिए प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को कोरबा जिला 34.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, सबसे कम अंबिकापुर में 14 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया।
RELATED POSTS
View all