CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ा पारा, भीषण गर्मी से लोग परेशान, तापमान 40 डिग्री के पार
May 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Update : बीते सप्ताहभर मौसम सुहाना बना हुआ था और समय-समय पर हो रही बारिश लोगो को गर्मी से राहत दिया रही थी लेकिन अब मौसम से करवट ले ली हैं। छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढ़ रही है। भीषण धूप ने लोगो को परेशान कर दिया है। बीते करीब एक हफ्ते से प्रदेश के तापमान में इजाफा हुआ है।
शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। वहीं रात का पारा 25 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया है। आज भी राजधानी रायपुर में मौसम अपना तेवर दिखा रही हैं। आज भी पारा 40 डिग्री के आसपास रह सकता है।
अलग-अलग जिलों की बात करें तो जांजगीर जिला लगातार सबसे गर्म रहा है। यहां का पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं राजनांदगांव का तापमान 42 डिग्री, मुंगेली में 41.9, दुर्ग में 41.6, रायगढ़ में 41.2 डिग्री सेल्सियस, रायपुर का तापमान 40.2, बिलासपुर 40.4 तो वहीं जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री रहा है।
RELATED POSTS
View all