CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने गिराया पारा, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
April 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Update : कल शाम से ही राजधानी समेत प्रदेशभर में मौसम ने अचानक से करवट ले ली हैं। देर शाम तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी ने प्रदेशवासियों को भारी गर्मी से राहत दिला दी हैं। वहीं राजधानी में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिन गर्मी से थोड़ी राहत जारी रहेगी। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा के आसार है।
Read More : CG Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में सुबह से छाए बादल, मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना…
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवाएं आ रही है। इसके कारण प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ अंधड़ चलने के आसार है। अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है।
गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में रूप से बादल छाए रहे और हवाएं भी चली। इसके चलते बीते दिनों की तुलना में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रायपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।
RELATED POSTS
View all