CG Weather Update : आज भी होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
September 23, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Update : बीते कुछ दिनों से प्रदेश वासियों को उमस भारी गर्मी से राहत मिली हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में पिछले 3 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के लिए बारिश का चेतावनी जारी किया है। सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने शनिवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी होने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान है। शुक्रवार को रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से अधिक बारिश हुई। शनिवार सुबह से भी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव में बादल छाए हुए हैं।
RELATED POSTS
View all