CG Weather Update : उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, प्रदेश के इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
September 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़वासी बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे है। लेकिन अब इससे राहत मिलाने की उम्मीद हैं। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। प्रदेश में आज से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बता दे कि बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलावा कई जिलों में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, लिहाजा लोगों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा तट पर एक निम्न दाब का क्षेत्र है और वहां चक्रवाती सिस्टम भी है। इसके असर से राज्य में आज से मानसूनी गतिविधियां शुरू होगी। जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 4 दिनों से प्रदेश में बारिश नहीं होने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक था, यहां 40 फीसदी बादल थे। लेकिन सुबह से शाम तक तेज धूप थी। तापमान बढ़ने के साथ नमी घटी है और उमस बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोग रात तक उमस से बेचैन रहे।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तटीय पश्चिम बंगाल- उड़ीसा तट के ऊपर है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना है जबकि एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
RELATED POSTS
View all