Live Khabar 24x7

CGPSC Exam Notification : सीजीपीएससी ने नोटिफिकेशन किया जारी, 246 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल्स

November 27, 2024 | by Nitesh Sharma

1

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर : CGPSC Exam Notification : छत्तीसगढ़ पीएससी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। राज्य सेवा परीक्षा 2024-25 में 17 सेवाओं के लिए कुल 246 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को होगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा की तिथि अभी घोषत नहीं है। लेकिन सीजीपीएससी वेबसाइट के अनुसार मुख्य परीक्षा जून में हो सकती है। जून में 26, 27, 28, 29 जून को मुख्य परीक्षा हो सकती है।

सीजीपीएससी 2024-25 के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन और निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी तरह का मैन्युल या पोस्ट के जरिए भेजा गया आवेदन राज्य सेवा आयोग की तरफ से स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएसएसी परीक्षा के लिए और ज्यादा जानकारी www.psc.cg.gov.in पर मिल सकेगी।

CGPSC RECRUITMENT 2024

CGPSC RECRUITMENT 2024

 

CGPSC RECRUITMENT 2024

RELATED POSTS

View all

view all