Live Khabar 24x7

CGPSC Mains Exam 2024 : इस दिन होगी CG PSC की परीक्षा, 242 पदों पर होगी भर्ती, देखें शेड्यूल…

June 12, 2024 | by Nitesh Sharma

CGPSE

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CGPSC Mains Exam 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) 24 जून से ही शुरू होगी। सीजीपीएससी ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चिंहित किया गया है।

Read More : CBI करेगी CGPSC भर्ती अनियमितता की जांच, अधिसूचना जारी

242 पदों पर होगी भर्ती

CG PSC की होने वाली परीक्षा में इस बार 242 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए इस बार 3597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 24 जून को इन्हीं अभ्यर्थियों के मेंस परीक्षा की शुरुआत होगी।

24 से 27 जून तक होगी परीक्षा

  • यह परीक्षा 24 जून से शुरू होकर 27 जून तक होगी। परीक्षा में कुल सात पेपर होंगे। 24 को सुबह नौ से 12 बजे तक भाषा की परीक्षा होगी। दोपहर दो से पांच बजे तक निबंध का पेपर होगा।
  • 25 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी।
  • 26 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी।
  • 27 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।

RELATED POSTS

View all

view all