Live Khabar 24x7

Chak De India : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से दी मात

August 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Chak De India

 

नई दिल्ली। Chak De India : पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। स्पेन हॉकी टीम को मैच में 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने इस तरह ओलंपिक में हॉकी स्पर्धा में अपना 13वां पदक जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। कप्तान हरमनप्रीत ने मैच में अहम दो गोल दागे। वहीं इंडियन हॉकी टीम के वॉल को गोलकीपर श्रीजेश जीत के साथ विदा किया गया।

टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 52 साल बाद एक इतिहास रच दिया है। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम 52 साल बाद ओलंपिक में लगातार 2 मेडल जीते हैं। इससे पहले 1960 से 1972 तक भारत ने हॉकी में लगातार 4 मेडल जीते थे। फिर 1976 ओलंपिक में देश को कोई मेडल नहीं मिला। इसके बाद 1980 में गोल्ड जीता था।

RELATED POSTS

View all

view all