Live Khabar 24x7

धमाकों से दहला चंडीगढ़, ओरा नाइट क्लब के बाहर हुए बैक-टू-बैक दो ब्लास्ट, मचा हड़कंप

November 26, 2024 | by Nitesh Sharma

chandigarh

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित क्लब के पास आज (मंगलवार) सुबह दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरा इलाका दहल गया। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस ने इस पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all