Chandra Grahan 2023 : इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन स्थानों पर दिखेगा प्रभाव

Spread the love

 

नई दिल्ली। Chandra Grahan 2023 : इस साल (2023) का पहला चंद्र ग्रहण कुछ दिन बाद यानी 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को होगा। जानकारों के अनुसार रात 8:45 से शुरू होगा और देर रात 1:00 बजे समाप्त हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है। जिसे हम सभी बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। चंद्रग्रहण का परमग्रास समय रात 10:53 पर है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

इस चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं है। साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। मतलब चांद पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण भारत के अलावा अन्य कई जगहों से देखा जा सकेगा। साल का पहला चंद्रग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण के समय खाना बनाने और खाना खाने दोनों की मनाही होती है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय पूजा अर्चना भी नहीं करनी चाहिए। यदि आपके घर में आपने मंदिर बना रखा है, तो मंदिर के गेट बंद कर दें, या फिर उस पर पर्दा डाल देना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय सोना उचित नहीं माना जाता। जितना संभव हो भगवान के मंत्रों का जाप करते रहें। चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से निकलने की मनाही होती है। साथ ही इस दौरान पेड़ पौधों को भी नहीं छूना चाहिए।


Spread the love