Live Khabar 24x7

Chandrayaan-3 Launch Live : भारत ने रचा इतिहास, सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 हुआ लॉन्च, जानें मिशन का थीम

July 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Launch Live : भारत (India) का नाम आज विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। ISRO के वैज्ञानिको द्वारा आज चंद्रयान-3 लॉन्च कर दिया है। आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है।

Chandrayaan-3 सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। 23-24 अगस्त के बीच किसी भी समय यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर मैंजिनस-यू (Manzinus-U) क्रेटर के पास उतरेगा। चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट 179 किलोमीटर ऊपर तक ले गया। उसके बाद उसने चंद्रयान-3 को आगे की यात्रा के लिए अंतरिक्ष में धकेल दिया। इस काम में रॉकेट को मात्र 16:15 मिनट लगे।

मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है।

Read More : Chandrayaan 3 Launching : ISRO के वैज्ञानिक पहुंचे तिरुपति मंदिर, चंद्रयान-3 के मॉडल के साथ की पूजा, इस लिंक से देख सकेंगे लाइव

इस मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों ने इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है।

चंद्रयान 3 को LVM3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। लैंडर को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतारने के लिए इसमें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है। चंद्रयान 3 मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।

RELATED POSTS

View all

view all