Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज, इस समय भरेगा उड़ान, जानें कब होगी चांद पर लैंडिंग और कितने दिनों में पूरा होगा सफर

Spread the love

नई दिल्ली। आज भारत देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला हैं। आज मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग की जाएगी। यह आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्च पैड 2 से होगी. इसको चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

लॉन्चिंग के बाद 1627 किमी होगी रफ्तार
दोपहर 2.35 बजे जब रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी। लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो जाएंगे और रॉकेट की रफ्तार 7 हजार किमी प्रति घंटा पहुंच जाएगी।

40 दिनों में पूरा होगा होगा चांद का सफर
चंद्रयान-3 धरती से चांद की 3.84 लाख किमी की दूरी 40 दिनों में तय करेगा। लॉन्चिंग के बाद रॉकेट इसे पृथ्वी के बाहरी ऑर्बिट तक ले जाएगा। इस दौरान रॉकेट 36 हजार किमी/घंटे की अधिकतम रफ्तार तक सफर करेगा। इसे पूरा करने में इसे 16 मिनट लगेंगे।

बता दे कि चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है। इसमें लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा। हालांकि लैंडर को चांद की सतह पर उतारना सबसे कठिन काम है। 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग की वजह से मिशन खराब हो गया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *