Live Khabar 24x7

Anganwadi केंद्रों के संचालन में किया गया परिवर्तन, 5अप्रैल से 30 जून तक रहेगा लागू

April 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

Anganwadi
Anganwadi
Anganwadi

रायपुर। Anganwadi  प्रदेश में बढ़ते गर्मी के चलते आगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में परिवर्तन किया गया है. आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे।

इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all