Live Khabar 24x7

सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने घेरा थाना, ट्रक काे किया आग के हवाले, जानिए पूरा मामला

November 4, 2024 | by Nitesh Sharma

tilda

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। सड़क हादसे में युवक के मौत पर बवाल मच गया है। जानकारी के अनुसार तिल्दा नेवरा के कोटा नेवरा मार्ग में युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हाे गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ प्रदर्शन करने लगी। इस दौरान करीब 200 ग्रामीणों ने थाने का घेर लिया और मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस प्रर्दान के दौरान गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी और हाईवे जाम कर दिया।

जानकारी ​के अनुसार तिल्दा नेवरा के कोटा नेवरा मार्ग में ​रविवार देर शाम अजय राहुल साहू स्कूटी से नेवरा के घर की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और ट्रक में आग लगा दी।

लोगाें ने आक्रोशित होकर चक्काजाम किया हुआ है जो देर रात जारी रहा। इससे तिल्दा नेवरा मुख्य मार्ग में गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। फिलहाल मौके पर पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी है। बताया गया कि देर रात तक पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था और आवागमन भी शुरू हो गया था।

RELATED POSTS

View all

view all