Live Khabar 24x7

Chaupati : राजेश मूणत हुए हमलावर, सरकार का चला-चली का बेरा , 2 करोड़ 40 लाख लोगों के साथ हो रहा छल

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Chaupati : छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता राजेश मूणत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइंस कॉलेज में शुरू होने जा रहे चौपाटी को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है। राजेश मूणत का कहना है कि एजुकेशन हब मे अगर सरकार चौपाटी लाती है तो इससे न्यूसेंस बढ़ेगी।

फिर उसका जिम्मेदार कौन होगा? मंगलवार को हाईकोर्ट में सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा कि चौपाटी का काम कम्प्लीट हो गया है। हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जायेंगे। ये राजधानी का विकास नहीं, विनाश कर रहे है।

Chaupati : बता दें कि, साइंस कॉलेज के चौपाटी के निर्माण के शुरुआत से ही विपक्ष लगातार हमलावर नजर आया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पोस्टर के साथ चौपाटी स्थल में विरोध प्रदर्शन भी किया था। राजेश मूणत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी कंपनी ने चौपाटी का निर्माण के संबंध में गलत तथ्य प्रस्तुत किया है।

Chaupati : HC द्वारा याचिका खारिज करने के बाद राजेश मूणत की प्रतिक्रया सामने आई। उन्होंने कहा था कि एजुकेशन हब में बन रहे अवैध चौपाटी के विरोध में पीछे नहीं हटूंगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेश मूणत का कहना है कि समय रहते चौपाटी के निर्माण के दौरान स्टे ले लिया गया था। जिसके बाद भी चौपाटी का निर्माण नहीं रोका गया।

फिलहाल खबर लिखने तक इस मुद्दे पर नगर निगम की कोई ओर से कोई प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। वहीं बताया जा रहा है कि शाम में महापौर प्रेस कॉन्फ्रेंस ले सकते है।

Read More : Free Ration Scheme : राशन कार्डधारकों की बल्ले-बल्ले, अब गेहूं-चावल के साथ ये सामान भी मिलेगा मुफ्त!

गिनाई मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां

Chaupati : मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को लेकर पूरे देशभर में कैंपेन चला रही हैं।

Chaupati : आज पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपने निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को व्यापक बनाने की बात कही। बता दें कि इस अभियान की शुरआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मध्यप्रदेश से की हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ही केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं।

प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं का सम्मलेन

Chaupati : भाजपा प्रदेशभर में कल से कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में जोश भरना होगा। वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना होगा।

RELATED POSTS

View all

view all