Live Khabar 24x7

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 3 लोगों की मौत, CM साय ने जताया दुःख

June 8, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद एक्सप्रेस वे पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बस अचानक पलट गई। इस हादसे में 40 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर मिली है। वहीं 2 लोगों की मौत हुई हैं।

बताया जा रहा हैं सभी घायलों को पुलिस और यूपीडा ने सैफई और फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. वे जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद लौट रहे थे।

हादसा फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 51 के पास हुआ. पुलिस के मुताबिक हादसे की शिकार इस बस में लगभग 65 तीर्थ यात्री सवार थे, जो वैष्णो देवी माता के दर्शन कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे। तड़के 3.30 बजे चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी।

Read More : CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, लगी आग, चालाक ने कूदकर बचाई जान

CM साय ने जताया दुःख

घटना पर CM साय ने घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि, छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस के उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटने की दुःखद खबर आ रही है।

बस में सवार 65 श्रद्धालु में से 3 के निधन और 40 लोगों के घायल होने की खबर है, घायलों के जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन से बात कर डॉक्टरों को उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all