मुख्यमंत्री के सिर पर आई चोट, बहने लगा खून.. अस्पताल में किया गया भर्ती
March 14, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री के सिर पर चोट आ गई है। जिसके बाद उनके सिर से खून भी निकलने लगा। मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बार की जानकारी खुद पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी है।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस ने पुष्टि की है कि उसकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को “बड़ी चोट” लगी है। हालांकि, ये चोट कैसे लगी इसकी कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। TMC X पर तीन फोटो शेयर कर ये जानकारी दी। इसमें देखा जा सकता है कि ममता के माथे के बीचों बीच एक घाव है, जिसमें से खून बह रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वे गिर गईं। गिरने के कारण उनके माथे पर चोट लग गई और खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें घर के अंदर ले जाया गया और फौरन एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि माथे पर टांके लगाना पड़ेगा।
RELATED POSTS
View all