आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
May 17, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे। जहां वे 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। CM साय रायपुर से ओडिशा के लिए रवाना होंगे। ओडिशा के सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बागडेगा में दोपहर करीब 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद सीएम साय शाम करीब 5.15 बजे ओडिशा से वापस रायपुर लौटेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। आज डिप्टी सीएम साव के ओडिशा दौरे का तीसरा दिन है।
RELATED POSTS
View all