Live Khabar 24x7

Chirag Paswan Joins NDA : पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे चिराग पासवान हुए NDA में शामिल, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डाने किया ऐलान

July 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्‍ली। Chirag Paswan Joins NDA : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की NDA में एंट्री हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने भाजपा परिवार में स्वागत किया है। नई दिल्‍ली में बीजेपी मंगलवार को एनडीए के सभी दलों के साथ मिलकर बैठक करने जा रहा है। बीजेपी का दावा है कि कुल 36 दल अबतक उनके साथ आ चुके हैं।

जेपी नड्डा ने एक ट्वीट किया है। चिराग के साथ तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा, ‘चिराग पासवान जी से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं।”

Read More : CG Political : छत्तीसगढ़ की राजनीति में बढ़ी हलचल, पूर्व सीएम की भांजी हुई AAP में शामिल, प्रदेश प्रभारी ने दिलाई सदस्यता

Chirag Paswan Joins NDA : वही दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान एनडीए परिवार का हिस्सा हो गये हैं।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all