Live Khabar 24x7

हॉस्टल के कमरे में 11वी के छात्र ने लगाई फांसी, पंखे से लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

November 13, 2024 | by Nitesh Sharma

suicide

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नारायणपुर। जिले के शासकीय बालक बुनियादी आदर्श उच्चतर माध्यमिक छात्रावास विद्यालय में ग्यारहवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र का शव मंगलवार साम हॉस्टल रूम में सीलिंग पंखे पर माछरदानी के सहारे फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम योगेश कुमार वट्टी है।

हॉस्टल अधीक्षक ने बताया की मंगलवार शाम 4:50 पर मैं आया तब देखा छात्र योगेश कुमार वट्टी फंदे पर लटका मिला जिसे देखने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दिया सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची शव को नीचे उतारा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद संस्थान में सभी बच्चे सहमे हुए हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह भी सामने आया कि छात्र नशे की आदी था बहुत कम स्कूल जाता था। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। योगेश के इस आत्मघाती कदम से उसके दोस्त घबराए हुए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all