Live Khabar 24x7

CM Baghel Playing Candy Crush : टेंशन में मुख्यमंत्री! बैठक में खेलते दिखे कैंडी क्रश, कौन है घर का भेदी जिसने वायरल किया वीडियो…

October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CM Baghel Playing Candy Crush : प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी घमाशान शुरू हो गया हैं। इस बीच कांग्रेस में राजनितिक संकट साफ दिखाई दे रहा हैं। भाजपा के 2 लिस्ट जारी होने के बाद भी आज तक कांग्रेस एक भी लिस्ट जारी नहीं कर पाई हैं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी चटकारे लेते दिख रही हैं। BJP ने साफ-साफ कहा हैं कि कांग्रेस में कोटे की संकट के चलते सूची जारी नहीं हो पा रही हैं। अगर कांग्रेस में जरा सा भी नैतिकता हैं तो एक नाम जारी करके दिखाए। बीते लम्बे समय से कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा हैं इसी बीच कल मंगलवार को राजधानी रायपुर के राजीव भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैंडी क्रश खेलते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

Read More : CWC की बैठक खत्म, CM बघेल हुए शामिल, राहुल गांधी बोले- जहां कांग्रेस की सरकार, वहां होगी जाति जनगणना

CM Baghel Playing Candy Crush : वीडियो सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोशल मीडिया पर चुटकी ली थी। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी चयन संबंधित बैठक की एक फोटो जारी कर ट्वीट किया कि भूपेश जी भी निश्चित है, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने की बजाय उन्होंने कैंडी क्रश खेलना उचित समझा है।

भाजपा के इस ट्वीट के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इसका जवाब दिया हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंग। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।

क्या है कोटे का खेल

भाजपा, कांग्रेस पर लगातार कोटे जिसके हमलावर हो रही हैं। अब ऐसे में लोगो को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कोटे का खेल क्या हैं? दरअसल भाजपा का मानना है कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और PCC चीफ दीपक बैज के अपने अपने पसंदीदा उम्मीदवार हैं। जिसे वे चुनावी घमाशान में उतारने की कवायद कर रहे हैं। इस कारण अभी तक लिस्ट फाइनल नहीं हो पाई हैं। भाजपा का मानना है कि अगर कोटे की राजनीति को भी सुलझा लिया जाए तो कांग्रेस पैसे लेकर टिकिट देने वाली अपनी स्कीम को कैसे सुलझाएगी?

इस बीच राजनितिक गलियारों से मिल रही जानकारी की माने तो कांग्रेस पितृ पक्ष में अपनी लिस्ट जारी नहीं कर पाएगी। खबरों की माने तो कांग्रेस नवरात्री में अपनी सूची जारी करेगी। कांग्रेस को कोसने वाली भाजपा भी अभी तक अपने 5 उम्मीदवारों की सूची बचा कर रखी हैं, जिस पर कहा जा रहा है कि, राजनितिक खींचा-खची के जरिए लिस्ट अटका हुआ हैं।

RELATED POSTS

View all

view all