Live Khabar 24x7

CM बघेल ने PM मोदी को लिखा पत्र, ट्रैन कैंसिल और लेट-लतीफी के संबंध की ये अपील…

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। CM बघेल ने ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर PM मोदी को ये पत्र भेजा है। पत्र में CM भूपेश ने ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का जिक्र किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों रहने वाले लोगों को इस वजह से दिक्कतों हो रही है। CM बघेल ने लेटर के माध्यम से PM मोदी से ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का किया आग्रह किया है।

RELATED POSTS

View all

view all