CM Jandarshan : CM विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम कल नहीं होगा आयोजित, जानें वजह
October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CM Jandarshan : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित होने वाला सीएम साय का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। बताया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। इसकी जानकारी राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने दी है। अब अगले गुरुवार को सीएम साय के जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।
बता दें कि जनता की समस्या सुनने के लिए मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को जनदर्शन कार्यकम आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में जनता अपनी समस्या का निवारण पाने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाते है।
RELATED POSTS
View all